Categories: katni city news

Katni crime news फर्जी रजिस्ट्री का आरोपी कर रहा था गुजरात में नौकरी


कटनी। दूसरे की जमीन दिखाकर फर्जी रजिस्ट्री करवा दी। इसके बाद फरार हो गया और गुजरात के पंचमहल में नौकरी कर रहा था। धोखाधड़ी के मामले में पांच हजार के ईनामी आरोपी चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा को कोतवाली पुलिस गिरफ्तार कर गुजरात से लेकर आई। इस मामले के अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस मामले में कोतवाली थाना में दर्ज धोखाधड़ी के मामले में आठ वर्ष पहले इस मामले की शिकायत दर्ज करवाई गई थी। आरोपी गुजरात में रबर कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम कर रहा था।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि हीरागंज निवासी अनूप सिंघई ने जमीन खरीदी को लेकर 16 फरवरी 2016 को धोखाधड़ी की शिकायत की थी। इस मामले में कोतवाली थाने में 420, 467, 468, 471, &4 के तहत मामला कायम किया गया था। मामले के पांच आरोपी पहले पकड़े जा चुके हैं। यह एक आरोपी फरार था। पुलिस ने बताया कि बताया विक्रांत मिश्रा, चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा, अंकित मिश्रा, सुभाष गुप्ता, रितेश गुप्ता, मनोज चतुर्वेदी ने चाका गांव स्थिति किसी दूसरे की जमीन को अपना बताकर और जबलपुर अतिरिक्त कमिश्नर का फर्जी लेटर दिखाकर 37 लाख रुपये में विक्रय का सौदा तय किया था। इसके लिए 8 अक्टूबर को 2012 को इकरारनामा कर बतौर बयाना 5 लाख रुपये लिए थे। मामला दर्ज होने के बाद विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के कारी तलाई निवासी आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर 5 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

4 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

4 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

5 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.