Categories: katni city news

Katni news : चोरी के आरोपियों से बरामद किए सोने चांदी के जेवर व गहने

कटनी। माधवनगर पुलिस ने बीते दिनों हुई चोरियों के मामलों का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है। पकड़े गए तीनों  आरोपियों ने कटनी सहित सतना व मैहर जिले में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरी के आरोपियों के पास से लगभग साढ़े 5 लाख रुपए कीमत के सोने चांदी के जेवर जब्त किए गए हैं। 
यह कार्रवाई एसपी अभिजीत रंजन के निर्देशन में  एएसपी संतोष डेहरिया, सीएसपी ख्याति मिश्रा मार्गदर्शन व थाना प्रभारी अनूप सिंह ठाकुर के नेतृत्व में की गई। चोरी के अज्ञात आरोपियों की तलाश के क्रम में भौतिक साक्ष्य व मुखबिर तंत्रों के माध्यम से संदेहियों से पूछताछ की गई। इसमें सुग्रीव उर्फ पप्पू पटैल निवासी परसवारा थाना बरही, मदन जायसवाल निवासी शिवाजी नगर थाना कोतवाली, अशोक कुशवाहा निवासी भेड़ा तेवरी थाना स्लीमनाबाद ने चोरी की घटना किया जाना स्वीकार किया गया।
कटनी सतना मैहर में करते थे चोरियां
पकड़े गए चोरों ने पूछताछ के दौरान कटनी व समीपवर्ती जिलों मैहर, सतना में भी चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है। उनके आपराधिक रिकार्ड खंगाले जा रहे हैं। इसमें सुग्रीव उर्फ पप्पू पटैल निवासी परसवारा थाना बरही जिला कटनी, मदन जायसवाल निवासी शिवाजी नगर थाना कोतवाली जिला कटनी, अशोक कुशवाहा निवासी भेड़ा तेवरी थाना स्लीमनाबाद जिला कटनी से सोने का 1 पेंडेल, 1 सोने की अंगूठी, 7 सोने की चूडिय़ां, 1 सोने की चेन, 1 सोने का मंगलसूत्र व चार सोने की पत्ती, एक जोड़ी चांदी की पायल, दो चांदी की मूर्तियां बरामद की गई। इनका बाजार मूल्य करीब 5 लाख 25 हजार रुपये है।


admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

3 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

3 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

3 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

3 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

3 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

4 hours ago

This website uses cookies.