कटनी। मुड़वारा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर एक व्यक्ति के उपर अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। जीआरपी मामले की जांच में जुट गई है। घटना सुबह लगभग 3.30 से 4 बजे के बीच बताई जा रही है। अशोक साहू बिलहरी थाना कुठला का निवासी है जो मुड़वारा रेलवे स्टेशन से बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन पकडऩे के लिए मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहंचा था। मुड़वारा रेलवे स्टेशन के अंदर अज्ञात बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया । घायल व्यक्ति को यात्रियों की मदद से कटनी जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। जीआरपी द्वारा प्राथमिक तौर पर मुड़वारा स्टेशन में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। घायल ने जीआरपी को बताया है कि उसका गांव के कुछ लोगों के साथ जमीन विवाद चल रहा है। उसने इस संबंध में शिकायत भी एसपी कार्यालय में की है। वह उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे थे। यह भी आशंका है कि उनने उसपर हमला करवाया हो। जीआरपी मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी है। घटना की पूरी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…
उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…
ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…
जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…
उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…
This website uses cookies.