Categories: katni city news

Katni news : घुमाने के बहाने ले गया किशोरी को ले गया जंगल किया दुष्कर्म


पुलिस ने गिरफ्तार कर भेज दिया जेल

कटनी। बड़वारा थाना क्षेत्र के पौनिया के जंगल में एक 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 पुलिस ने बताया कि विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र का एक लडक़ा अपने गांव की नाबालिग को घूमने के बहाने बड़वारा थाना क्षेत्र के पौनिया गांव के जंगल लाया था। यहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया । नाबालिग की शिकायत पर कटनी में महिला थाने में जीरो पर मामला कायम किया गया था। इसके बाद डायरी बड़वारा थाना भेजी गई। इसके बाद पुलिस ने यहां मामला दर्ज करते हुए विजयराघवगढ़ व बड़वारा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी को पौनिया के जंगल में पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि जब आरोपी नाबालिग को घर से ले गया तब नाबालिग के माता-पिता घर पर नहीं थे। घटना 24 अक्टूबर की है।  गांव का महेंद्र सिंह राठौर(22) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद किशोरी डरी हुई थी। उसने हिम्मत करते हुए 25 अक्टूबर यह बात अपने परिजनों से बताई। इसके बाद परिजनों से उसे महिला थाना लेकर पहुंचे। इसके बाद यहां पर मामला दर्ज किया गया। इसके बाद बड़वारा व विजयराघवगढ़ पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।

admin

Recent Posts

भाजपा की पूर्व मंत्री अलका जैन का कटनी नगर निगम पर तीखा हमला

स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं…

3 hours ago

प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जनाक्रोश: गड्ढों में रोपे ‘बेशर्म’ के पौधे कैमोर

स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तुरंत इस मुख्य मार्ग की मरम्मत…

3 hours ago

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कटनी में विशेष अभियान

जनसहयोग की अपील: जिला प्रशासन ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं और किसानों से अपील…

3 hours ago

ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम: कटनी यातायात पुलिस की सक्रिय पहल

कटनी यातायात पुलिस ने जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आवश्यक…

3 hours ago

अमानक दही बेचने पर दिल्ली दुग्ध डेयरी संचालक पर लगा 20 हजार रुपये का जुर्माना

जुर्माना जमा न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 96 के तहत…

4 hours ago

This website uses cookies.