Categories: katni city news

Katni crime news घर से खेलने निकले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

एनकेजे थाना क्षेत्र एसकेपी कालोनी का मामला

कटनी। एनकेजे थाना अंतर्गत डाइट स्कूल के पास 17 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर अपने घर से मैदान में सुबह खेलने गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस ने बताया कि रोशननगर
एसके पी कालोनी निवासी रेलकर्मी राजाराम राजभर का 17 वर्षीय पुत्र आर्यन कल सुबह घर से निकला था।
जानकारी के अनुसार आर्यन कबड्डी का प्लेयर था। वह प्रेक्टिस के लिए रोजाना सुबह निकलता था और आ जाता था। बुधवार वार को भी वह रोज की तरह निकला था। इसके बाद वह इसके बाद वह नहीं लौटा। बराए परिजनों ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी मिली कि एक किशोर का शव डाइट बिल्डिंग के पीछे पड़ा है। मौके पर पहुंचे पुलिस और परिजनों ने उसकी पहचान आर्यन के रूप मेें की।
झुलसा हुआ मिला शव
प्रथम दृष्टतया किशोर की मौत पुलिस बिल्डिंग से गिर कर होना बता रही है। वह किन परिस्थितियों में बिल्डिंग से गिरा पुलिस इस बात की जांच कर रही है। किशोर के कंधे की कई हड्डियां टूटी हुई है। इसके अलावा अन्य स्थानों में भी उसे चोट लगी है। गर्मी पड़े रहने के कारण उसका शव कई स्थानों पर काला भी पड़ गया है।बिल्डिंग के पास कैसे पहुंचा जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुटी है। इसमें यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर किशोर बिल्डिंग के ऊपर कैसे पहुंच गया। फिर किन स्थितियों में वह बिल्डिंग से गिरा। सारे तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि किशोर की मौत के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। प्रथम दृश्टतया मौत बिल्डिंग से गिरने के कारण होना लग रही है। किशोर बिल्डिंग के ऊपर कैसे पहुंचा। इसी तथ्य की जानकारी जुटाई जा रही है।


admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

8 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

8 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

8 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

8 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.