Categories: katni city news

Katni sleemnabad news: स्लीमनाबाद के बंधी स्टेशन चौराहे में हादसा, एक की मौत एक घायल

 कटनी। स्लीमनाबाद के बंधी स्टेशन चौराहे में बुधवार शाम हुए हादसे में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने इस बात की सूचना डायल हंड्रेड को दी। इसके बाद दोनों गंभीर घायल युवकों को स्लीमनाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां पर एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।  पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की शिनाख्त शिवा  कोल  पिता पोनी कोल (20) निवासी नन्हवारा थाना  बड़वारा के रूप में की गई है। यह अपनी मोटरसाइकिल से बड़वारा से स्लीमनाबाद की ओर आ रहा था। इस हादसे में घायल अन्य युवक खुर्शीद खान पिता जाकिर खान(25) निवासी स्लीमनाबाद स्लीमनाबाद अपनी मोटर साइकिल से मटवारा की तरफ जा रहे था।  पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है। शव को पीएम के लिए स्लीमनाबाद पीएम हॉउस में रखवाया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। 

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा थाना क्षेत्र में आदतन अपराधियों की सघन चेकिंग

यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…

5 hours ago

ऑनलाइन ठगी पर अंकुश नहीं, शहर में एक दिन में दो मामले, 3 लाख से ज्यादा की ठगी

खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्टर तिवारी ने लगाया आम का पौधा”एक पेड़ मां के नाम 2.0″ अभियान के तहत बहोरीबंद में पौधारोपण

जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…

5 hours ago

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने रोपा अशोक का पौधा

यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…

6 hours ago

कटनी में सड़क दुर्घटना पीड़ितों को मिलेगा तुरंत कैशलेस इलाजiRAD/eDAR Pre-Approve प्रक्रिया लागू, गोल्डन आवर में होगी जान बचाने की मुहिम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…

1 day ago

This website uses cookies.