Categories: katni city news

Katni sleemnabad news : युवक की हत्या कर शव को जलाने का प्रयास


कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत युवक की सनसनी खेज हत्या कर शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। इस हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में पुलिस शव की शिनाख्त नहीं कर सकी है। वहीं हत्या की यह वारदात पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी है।
जानकारी के अनुसार स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत शुक्रवार सुबह तलैया के पास एक अर्धनग्न युवक की रक्त रंजित अधजला शव मिला। इस घटना की जानकरा लगते ही यहां  लोगों का हुजूम लग गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्लीमनाबाद थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि स्लीमनाबाद के शासकीय अस्पताल के पास मौजूद तलैया मरघटाई के समीप शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने खून से लथपथ एक युवक की अर्धनग्न लाश देखी थी। युवक का सिर पत्थर से कुचला लग रहा है।
 पुलिस ने बताया कि यहां पर पहले से कचरे का ढेर था। इस कचरे में शव को जलाने का भी प्रयास किया गया। मौके पर खून में सना पत्थर मिला है। इसी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि पत्थर पटक कर हत्या की गई होगी। पुलिस ने बताया कि यह अभी सिर्फ आशंका है। मामले का खुलासा पीएम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा।   घटना के बाद मौके पर एसडीओपी अखिलेश गौर, थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया के एफएसएल टीम पहुंची।
नहीं हो पाई शिनाख्ती
मामले में शव की शिनाख्ती नहीं हो पाई है। इसके लिए पड़ोसी थानों में दर्ज गुमशुदगी रिपोर्ट देखी जा रही है।  हत्या के मामले का खुलासा शिनाख्त के बाद ही हो पाएगा।शव की शिनाख्ती होती है मामले के संबंध में जानकारी मिलेगी और हत्या का खुलासा हो पाएगा। इसके लिए प्रयास किए  जा रहे हैं।

admin

Recent Posts

कटनी: बैलट घाट में आरपीएफ-जीआरपी जवानों पर नशे में मारपीट का गंभीर आरोप, महिलाओं-बच्चों को भी नहीं

फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…

3 hours ago

एपस्टीन फाइल्स विवाद: कटनी महिला कांग्रेस ने हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग करते हुए राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…

3 hours ago

Katni news रंगों के त्योहार होली के मौके पर कटनी जिले की पुलिस ने उत्साह से मनाया जश्न

पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…

3 hours ago

कटनी पुलिस की सतर्कता से चोर रंगे हाथ पकड़ा: चोरी की रॉयल एनफील्ड बुलेट 24 घंटे में बरामद

पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…

1 day ago

कटनी में रंगों का महापर्व: होली 2026 ने शहर को उमंग और भाईचारे से सराबोर कर दिया

प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…

1 day ago

कटनी में दिनदहाड़े बमबाजी: पुरानी रंजिश में देसी बम फेंके, 9 लोग झुलसे—महिलाएं-बच्चे भी घायल

पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…

1 day ago

This website uses cookies.