उमरियापान। ग्राम खाम्हा में शनिवार को नहर में डूबे 15 वर्षीय बालक का रविवार को सुबह पानी में उतरता हुआ शव मिला । पुलिस ने बताया मृतक बलराम पिता कमलेश भटवार 15 वर्ष जो घर से बिना बताए चला गया था। जिसको घर वालों ने बहुत ढूढ़ने का प्रयास किया। बाद में उसके पहने हुए कपड़े मिले। इसके बाद खोजबीन शुरू की गई। कटनी से गोताखोरों को भी सुचना दी गई। रात हो जाने के कारण गोताखोर नहीं आ सके। वहीं सुबह पता चला कि एक शव नहर में उतरता हुआ दिख रहा है। इसको ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवा कर देखा गया तो शव की शिनाख्त लापता बालक के रूप में हुई। पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए उमरियापान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.