कटनी। 12 वर्षीय बालक संकल्प उठाना नदी में बह गया। बड़वारा थाना मुड़ेहरा गांव हुए हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है। हादसा शुक्रवार शाम करीब पांच बजे हुआ।बालक संकल्प विश्वकर्मा पिता रमाकांत विश्वकर्मा अपने सात आठ दोस्तों के साथ नदी पर गया था।बारिश के कारण नदी में तेज बहाव था। बड़वारा पुलिस ने बताया कि बालक तैरना नहीं जानता था। वह कपड़े धो रहा था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया।साथ में गए अन्य साथियों ने बालक को ढूंडने का प्रयास किया जब वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने संकल्प के नदी में बहने की जानकारी अपने परिजनों को दी।इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी पहुंचे लेकिन बालक को नहीं खो जा सका। इसके बाद मामले की जानकारी डायल हंड्रेड को दी गई। कंट्रोल रूम के माध्यम से आपदा प्रबंधन को सूचना दी गई। 6 सदस्यीय आपदा प्रबंधन दल घटना स्थल पहुंच गया है। मटमैले पानी और रात के अंधेरे के कारण मामले में रेस्क्यू सुबह हो पाएगा।
पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है, जबकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर अपनी…
लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…
पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।
कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…
कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी की कोई भी सूचना…
This website uses cookies.