उमरियापान- थाना अंतर्गत ग्राम जिर्री स्थित तालाब में नहाते वक्त पैर फिसलने से युवक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जिर्री निवासी शिवपाल सिंह ठाकुर पिता छोटे लाल उम्र 45 वर्ष मंगलवार की सुबह लगभग साढे 9 बजे गांव के ही तालाब में नहाने गया था। पैर फिसल जाने के कारण तालाब में डूब गया। घटना की जानकारी लगते ढीमरखेडा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय गोताखोर ग्रामीणों की मदद से तालाब में खोजबीन शुरू की। लेकिन जब सफलता नहीं मिली तो कटनी से गोताखोर टीम को बुलवाया गया। टीम की कडी मशक्कत के बाद शाम करीब 5 बजे तालाब से शव बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर लाश को पोस्टमार्डम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान भेजा।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
लोगों से अपील की है कि वे त्योहारों के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखें।
अब देखना यह है कि क्या प्रशासन इस बार किसान की पुकार सुनता है या…
यह कार्यक्रम न केवल मनोरंजन का साधन बनेगा, बल्कि शहीदों को श्रद्धांजलि भी देगा। आइए,…
This website uses cookies.