Categories: katni city news

Katni Vijayraghavgarth news: महिला गई मायके, यहां चोरों ने लाखों के गहनों में किया हाथ साफ

कटनी। विजय राघव गढ़ थाना अंतर्गत चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस वारदात में चोरी लाखों के जेवरात ले उड़े । पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वारदात उस समय हुई जब घर की छोटी बहू अपने मायके मैहर गई थी। इसी दौरान घर के गेट और उसके कमरे का ताला खोलकर चोरों ने वारदात की।
पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी अपनी शिकायत में पीडि़ता प्रतीक्षा शुक्ला विजयराघवगढ़ के कारी तलाई से अपने मायके मैहर गई थी। विगत सुबह मुझसे मेरी सास ने बताया कि तुम्हारे कमरे में ताला तोड़कर किसी ने चोरी कर ली है। इसके बाद में घबराकर अपने मायके से ससुराल पहुंची। यहां पर कमरे जाकर देखा तो कमरे में आलमारी में रखे गए सोने, चांदी के जेवर नहीं थे। इसमें सोने का हार, सोने के दो कंगन, तीन सोने की चैन, झुमकी, नथनी, बेंदी, तीन अंगूठी एवं चांदी करधन, आठ जोड़ी पायल, बच्चे के आठ नग चांदी के चूड़े, दो पायल, दो करधन सहित अन्य सामग्री शामिल है। चोरी करीब 7 लाख रुपये की है। पुलिस ने बताया कि मामले में रसीदें उपलब्ध करवाने को कहा गया है।फिलहाल पुलिस चोरों की तलाश में जुटी है।

admin

Recent Posts

भाजपा की पूर्व मंत्री अलका जैन का कटनी नगर निगम पर तीखा हमला

स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं…

3 hours ago

प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जनाक्रोश: गड्ढों में रोपे ‘बेशर्म’ के पौधे कैमोर

स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तुरंत इस मुख्य मार्ग की मरम्मत…

3 hours ago

जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए कटनी में विशेष अभियान

जनसहयोग की अपील: जिला प्रशासन ने नागरिकों, सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं और किसानों से अपील…

3 hours ago

ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम: कटनी यातायात पुलिस की सक्रिय पहल

कटनी यातायात पुलिस ने जिले के अन्य चिन्हित ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों का सर्वेक्षण कर आवश्यक…

4 hours ago

अमानक दही बेचने पर दिल्ली दुग्ध डेयरी संचालक पर लगा 20 हजार रुपये का जुर्माना

जुर्माना जमा न करने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 96 के तहत…

4 hours ago

This website uses cookies.