कटनी। जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नैगवां पुलिया के पास गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ट्रक और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की तीव्रता इतनी अधिक थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल होकर ट्रक के अंदर फंस गए।घटना की सूचना स्थानीय राहगीर रोहित रजक ने तुरंत बड़वारा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहगीर रोहित की मदद से ट्रक के अंदर फंसे घायलों को रेस्क्यू किया।
मृतक की पहचान विजयराघवगढ़ निवासी राजेंद्र कोल (पिता रमेश कोल) के रूप में हुई है। जबकि घायलों में विजयराघवगढ़ निवासी अमित कोल (पिता रमेश कोल) और सीधी जिले निवासी राजा (पिता लखपति यादव) शामिल हैं। दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया, “टक्कर इतनी भीषण थी कि घायल ट्रक के भीतर फंस गए थे। राहगीर रोहित रजक की त्वरित सूचना और सहयोग से हम समय रहते घायलों तक पहुंच सके।”पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा ओवरटेकिंग या गति नियंत्रण की चूक के कारण हुआ हो सकता है। पुलिस घायलों के बयान दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध पेट्रोल, डीजल और अन्य…
दोषियों पर भारी जुर्माना लगाने और वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया तेज की जाए।
स्वच्छता को जन-जन तक जोड़ने का यह मॉडल अब अन्य नगर निकायों के लिए प्रेरणास्रोत…
जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को…
समीक्षा meeting में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तकनीकी अधिकारी, जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के…
कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी की सेहत…
This website uses cookies.