कछारगांव छोटा के ग्राम रोजगार सहायक बालकिशन कटारे पर सख्त कार्रवाई

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद के निर्देशों और ग्राम रोजगार सहायकों की सेवा शर्तों के अनुसार विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

शासकीय कार्यों में लापरवाही और उदासीनता पर जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने लिया बड़ा एक्शन, 50% वेतन पर संलग्नकटनी, 28 मई 2026 — जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत कछारगांव छोटा के ग्राम रोजगार सहायक श्री बालकिशन कटारे को शासकीय कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में बड़ी कार्रवाई की गई है।जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने सख्त रुख अपनाते हुए श्री कटारे को रोजगार गारंटी परिषद के प्रावधानों के तहत शासकीय कार्यों से विरत कर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में संलग्न कर दिया है।

साथ ही उन्हें नियमानुसार निर्धारित पारिश्रमिक का केवल 50% ही भुगतान किया जाएगा।कार्रवाई के मुख्य कारणजिला पंचायत सीईओ द्वारा जारी आदेश में उल्लेख किया गया है कि ग्राम रोजगार सहायक बालकिशन कटारे ने:प्रधानमंत्री आवास योजना के स्वीकृत हितग्राही सोनेलाल पटेल की 90 दिवस की मजदूरी अन्य मजदूरों के खातों में नियम विरुद्ध भुगतान कर दी।आधार ई-केवाईसी सत्यापन कार्य और जल गंगा संवर्धन अभियान में रुचि नहीं ली।ई-केवाईसी का प्रतिशत बेहद असंतोषजनक रहा — मात्र 33.41% और 44.20%।वित्तीय वर्ष 2026-27 के लगभग दो माह बीत जाने के बावजूद ग्राम पंचायत में सात कार्य प्रगति पर होने के बावजूद कोई मानव दिवस सृजित नहीं किए गए।

कारण बताओ नोटिस का कोई जवाब नहीं दियाग्राम पंचायत स्तर से जारी कारण बताओ सूचना पत्र का भी श्री कटारे द्वारा कोई जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके बजाय उन्होंने पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, लापरवाही और स्वेच्छाचारी रवैया अपनाया, जिसके चलते यह कड़ी कार्रवाई की गई।आगे की जांच के निर्देश

जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को मध्यप्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद के निर्देशों और ग्राम रोजगार सहायकों की सेवा शर्तों के अनुसार विस्तृत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

admin

Recent Posts

ढीमरखेड़ा पुलिस ने 350 लीटर अवैध पेट्रोल के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध पेट्रोल, डीजल और अन्य…

4 hours ago

खनिज माफियाओं पर प्रशासन का शिकंजा कसा!“जीरो टॉलरेंस” नीति के तहत दो ओवरलोड वाहन जब्त

दोषियों पर भारी जुर्माना लगाने और वाहनों को राजसात करने की प्रक्रिया तेज की जाए।

4 hours ago

स्वच्छता में कटनी का डंका बज उठा!कैमोर प्रदेश में नंबर-1, विजयराघवगढ़ दूसरे स्थान पर

स्वच्छता को जन-जन तक जोड़ने का यह मॉडल अब अन्य नगर निकायों के लिए प्रेरणास्रोत…

4 hours ago

बड़वारा में ट्रक-हाइवा की भीषण टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा ओवरटेकिंग या गति नियंत्रण की चूक के कारण हुआ हो…

5 hours ago

मनरेगा, जल गंगा संवर्धन एवं वाटरशेड कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

समीक्षा meeting में ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के तकनीकी अधिकारी, जिला पंचायत की विभिन्न योजनाओं के…

1 day ago

ई-विकास प्रणाली’ की अनदेखी पड़ी महंगी, 14 समिति प्रबंधकों पर सख्त कार्रवाई

कलेक्टर ने जिले के सभी किसानों से अपील की है कि वे मिट्टी की सेहत…

1 day ago

This website uses cookies.