कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे में ई-रिक्शा चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद

कोतवाली पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा

थाना कोतवाली,

कटनी | दिनांक: 19 सितंबर 2025कोतवाली पुलिस ने बैक्सी कंपनी के वर्कशॉप से ई-रिक्शा चोरी करने वाले दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया ई-रिक्शा, उसकी बैटरी और टायर बरामद किए हैं।

घटना का विवरण

दिनांक 17 सितंबर 2025 को फरियादी कमल पसरीजा, निवासी एडीएम लाइन, थाना माधवनगर, जिला कटनी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बैक्सी कंपनी की ई-रिक्शा एजेंसी नदीपार, कटनी में है और वर्कशॉप राधिका बारात घर के सामने, रचना नगर में स्थित है।

15 सितंबर 2025 को नत्थू रैदास अपने ड्राइवर कमलेश यादव के साथ ई-रिक्शा (क्रमांक: एम.पी. 21 जेड सी 0527) को reparing के लिए वर्कशॉप में लाया था। रात होने पर ई-रिक्शा को वर्कशॉप में खड़ा कर दिया गया। वर्कशॉप में चौकीदार सत्यनारायण गुप्ता तैनात था, जिसने रात 2:30 बजे वर्कशॉप में जाकर देखा तो ई-रिक्शा गायब था।शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 820/25, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

विवेचना के दौरान वर्कशॉप मालिक और चौकीदार से पूछताछ की गई। मालिक ने पूर्व कर्मचारी विकास तोमर पर संदेह जताया, जिसे दो महीने पहले नौकरी से निकाला गया था। विकास को वर्कशॉप के खुलने-बंद होने की पूरी जानकारी थी।पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदिग्धों पर नजर रखी। सूचना मिली कि विकास तोमर और उसका साथी हर्षित रैकवार चोरी किए गए ई-रिक्शा की बैटरी और टायर बेचने की योजना बना रहे हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को बैटरी और टायर के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूल किया।आरोपियों ने बताया कि उन्हें कमल पसरीजा के वर्कशॉप की पूरी जानकारी थी। इसी आधार पर 15-16 सितंबर 2025 की रात को उन्होंने चोरी की योजना बनाई और ई-रिक्शा को चुराकर रचना नगर, गली नंबर 2 के पास छिपा दिया। वे बैटरी और टायर बेचने की फिराक में थे।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

विकास तोमर, पिता फत्तू उर्फ मिस्त्री तोमर, उम्र 35 वर्ष, निवासी शेर चौक, ईश्वरीपुरा वार्ड, कटनीहर्षित रैकवार, पिता संतोष रैकवार, उम्र 19 वर्ष, निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, पुरैनी, थाना कुठला,

कटनीबरामद सामग्री

बैक्सी कंपनी का ई-रिक्शा (क्रमांक: एम.पी. 21 जेड सी 0527)ई-रिक्शा की बैटरी और टायरकुल कीमत:

लगभग 2 लाख रुपयेकोर्ट में पेशीदोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया और नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक योगेश मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक बालगोविंद प्रजापति, प्रधान आरक्षक नीरज पाण्डेय और आरक्षक मनु त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोतवाली पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास बढ़ा है।

admin

Recent Posts

महानदी डैम में डूबने की घटना: 24 वर्षीय युवक बलराम लापता, NDRF सहित बचाव दल कर रहा तलाश

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और गांववासियों में दुख का माहौल है। प्रशासन से…

4 hours ago

निगमायुक्त का सख्त निर्देश: अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दें, जर्जर भवनों पर त्वरित कार्रवाई

निगमायुक्त ने स्पष्ट कहा कि जनसुरक्षा, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए सभी…

4 hours ago

कलेक्टर श्री आशीष तिवारी का सख्त निर्देश: 21 जून तक सभी लोक सेवाएं समय-सीमा में दें, लापरवाही पर होगी कार्रवाई

यह अभियान जिले में लोक सेवाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बढ़ाने तथा नागरिकों के शिकायतों…

4 hours ago

उमरियापान पुलिस की सराहनीय त्वरित कार्यवाही: 12 घंटे में दुष्कर्म व पॉक्सो आरोपी गिरफ्तार

नोट: पुलिस की इस त्वरित कार्यवाही से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों का…

4 hours ago

भाजपा की पूर्व मंत्री अलका जैन का कटनी नगर निगम पर तीखा हमला

स्थानीय नागरिकों का भी कहना है कि शहर की सड़कें गड्ढों से भरी हुई हैं…

1 day ago

प्रशासनिक उदासीनता के खिलाफ जनाक्रोश: गड्ढों में रोपे ‘बेशर्म’ के पौधे कैमोर

स्थानीय लोगों की मांग है कि लोक निर्माण विभाग तुरंत इस मुख्य मार्ग की मरम्मत…

1 day ago

This website uses cookies.