कटनी पुलिस की बड़ी साइबर कार्रवाई: फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपियों को जेल भेजा

फर्जी सिम या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत थाना एन.के.जे. या साइबर सेल कटनी को सूचित करें।

कटनी, 28 मार्च 2026: थाना एन.के.जे. की पुलिस ने साइबर फ्रॉड से जुड़े एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों ने एक ही व्यक्ति के चेहरे की फोटो का इस्तेमाल कर अलग-अलग नाम और पते पर फर्जी पहचान पत्रों के जरिए सैकड़ों मोबाइल सिम कार्ड एक्टिवेट किए। इन फर्जी सिमों का इस्तेमाल संभावित साइबर अपराधों के लिए किया जा रहा था।पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन और उप पुलिस अधीक्षक (मुख्या) श्री रत्नेश मिश्रा के दिशा-निर्देशन में थाना एन.के.जे. के अपराध निरीक्षक रूपेंद्र राजपूत तथा साइबर सेल की टीम ने यह सफल अभियान चलाया।

कार्रवाई का विवरण:Department of Telecommunication (DoT) से प्राप्त डेटा और साइबर सेल की रिपोर्ट की जांच में पता चला कि ग्राम सिमरा निवासी सतीश साहू और बृजेश साहू ने मिलकर फर्जी तरीके से सिम कार्ड एक्टिवेट किए थे। वे अन्य लोगों के पहचान पत्रों का दुरुपयोग कर अपने चेहरे की फोटो लगाकर सिम एक्टिवेशन करा रहे थे।एक ही चेहरे पर कम से कम 50 या उससे अधिक सिम कार्ड विभिन्न नाम-पते बदलकर सक्रिय किए गए थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम सिमरा में घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया।धारा: आरोपी धारा 419, 420, 471 एवं 34 (भारतीय न्याय संहिता) के तहत गिरफ्तार किए गए।जप्ती: आरोपियों से अब तक 153 फर्जी एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।पूछताछ: पुलिस दोनों से करीब 200 फर्जी सिम कार्डों और इससे जुड़े बड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क की जानकारी ले रही है।दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल कटनी भेज दिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:सतीश साहू (27 वर्ष), पुत्र लखन लाल साहू, निवासी ग्राम सिमरा, थाना एन.के.जे., कटनी।बृजेश साहू (32 वर्ष), पुत्र नमरइया, निवासी हीरापुर कौडिया, थाना एन.के.जे., कटनी।सराहनीय भूमिका:इस सफल कार्रवाई में उप निरीक्षक रूपेंद्र राजपूत, सउनि सहपाल परतेती, प्र.आर. 63 गणेश दत्त मिश्रा, प्रा.आर. शैलेश दमोहिया, आरिफ हुसैन, आर. 324 अर्पित पटेल तथा साइबर सेल कटनी के आर. अमित श्रीपाल और शुभम् गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कटनी पुलिस ने साइबर अपराधों पर सख्ती से नकेल कसने का संकल्प दोहराया है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे गिरोहों के खिलाफ अभियान निरंतर चलाए जाएंगे।पुलिस की अपील:सार्वजनिक रूप से किसी को भी अपनी पहचान के दस्तावेज या फोटो सिम कार्ड एक्टिवेशन के लिए न दें। फर्जी सिम या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत थाना एन.के.जे. या साइबर सेल कटनी को सूचित करें।

admin

Recent Posts

कटनी: सीसीटीवी में कैद हुए चेन स्नैचर, पुलिस पहुंची आरोपियों के बेहद करीब

जिलेवासियों से अपील है कि अगर किसी को इन बदमाशों के बारे में कोई जानकारी…

4 hours ago

कोतवाली कटनी पुलिस को बड़ी सफलता: फरार POCSO आरोपी को गुना से गिरफ्तार किया, 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला

कटनी पुलिस नाबालिगों की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए पूरी तरह…

4 hours ago

This website uses cookies.