Categories: katni city news

Katni City News : कटनी में पहरुआ में साईं मंदिर में साईं बाबा को अंतिम प्रणाम कर युवक ने त्यागे प्राण

कटनी सिटी. काम। कटनी जिले में साईं बाबा को अंतिम प्रणाम करने के बाद युवक ने प्राण त्याग दिए। इसके बाद युवक उठा ही नहीं। कटनी जिले के पहरुआ के साईं मंदिर का यह वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।


एक भक्त के साईं बाबा के चरणों में प्राण निकल गए। कटनी जिले के साई बाबा मंदिर से सामने आया है। जी हां, यहां एक साई बाबा के भक्त की उनके ही चरणों में मौत हो गई। ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसका एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है भक्त बाबा के दर्शन करने के लिए मंदिर गया था और उनके चरणों में बैठ प्रार्थना कर रहा था लेकिन तब ही उसके प्राण चले गए। कटनी के रहने वाले राकेश मेहानी मेडिकल व्यवसायी, जो शिरडी वाले साईं बाबा के भक्त थे। वह हमेशा गुरुवार के दिन साई मंदिर बाबा के दर्शन के लिए जाते थे। ऐसे में इस गुरुवार भी वह दर्शन के लिए गए थे। राकेश मंदिर में साईं बाबा की परिक्रमा लगाने के बाद भक्ति भाव के साथ सांई बाबा के चरणों मे सिर रखा तब ही उसके प्राण निकल गए। वह काफी देर तक वहां से नहीं उठे तो मंदिर के पुजारी ने पास जा कर देखा तब पता चला की उसकी मौत हो गई। बाद में लोगो ने उसे वहां से उठाया, बताया जाता है कि राकेश की मृत्यु दिल का दौरा पड़ने से हुई है। यह घटना चर्चा का विषय बनी है। हालांकि यह राकेश के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी एक बेटी भी है।

https://publish.twitter.com/?query=https%3A%2F%2Ftwitter.com%2FKatnicityC%2Fstatus%2F1599462710219280385&widget=Tweet

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

32 minutes ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

36 minutes ago

*कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से ली जिले की कानून-व्यवस्था की जानकारी*

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

44 minutes ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

1 hour ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

1 hour ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

1 hour ago

This website uses cookies.