थाना एनकेजे पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई07 पेटी देशी प्लेन मशाला शराब जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
कटनी पुलिस अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जनता से अपील है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
कटनी पुलिस अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जनता से अपील है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कटनी, पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 01 जून 2026 को थाना एनकेजे पुलिस ने एक सफल कार्रवाई को अंजाम दिया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुपेन्द्र राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दो युवक स्कूटी पर अवैध शराब लेकर झलवारा से हिरवारा की ओर आ रहे हैं।
सूचना की पुष्टि करते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बताए गए हुलिए की स्कूटी को घेर लिया। तलाशी के दौरान स्कूटी के आगे के पैरदान पर 04 तथा पिछली सीट पर 03 खाकी रंग के कार्टून बरामद हुए। इनमें कुल 07 कार्टून (63 लीटर) अवैध देशी प्लेन मशाला शराब भरी हुई थी।गिरफ्तार आरोपी:सतीष चौधरी पुत्र सोहन लाल चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी झर्रा टिकुरिया, कटनीविकाश चौधरी पुत्र मोहन लाल चौधरी, उम्र 27 वर्ष, निवासी झर्रा टिकुरिया, कटनीदोनों आरोपियों के पास शराब परिवहन का कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला। पुलिस ने 63 लीटर अवैध शराब (अनुमानित कीमत ₹30,000) तथा परिवहन में प्रयुक्त टीवीएस जुपिटर स्कूटी भी जब्त कर ली।दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला जेल कटनी भेज दिया गया।जब्त की गई सामग्री:63 लीटर अवैध देशी प्लेन मशाला शराब (07 कार्टून)टीवीएस जुपिटर स्कूटीअनुमानित मूल्य : ₹30,000
कटनी पुलिस अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध शून्य सहनशीलता की नीति के तहत लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। जनता से अपील है कि ऐसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।