google1b86b3abb3c98565.html

जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को किया गया पुरस्कृतऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम बच्चों की बहाली व अपराध नियंत्रण में सराहनीय भूमिका के लिए ₹1,22,500 की पुरस्कार राशि वितरित

0

इस अवसर पर साइबर सेल, विभिन्न थानों एवं जिला पुलिस मुख्यालय के कर्मचारियों सहित कई अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर साइबर सेल, विभिन्न थानों एवं जिला पुलिस मुख्यालय के कर्मचारियों सहित कई अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

कटनी, पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार माह अप्रैल 2026 में संचालित विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के सफल क्रियान्वयन और उत्कृष्ट पुलिस कार्य के लिए जिला कटनी पुलिस ने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पुरस्कृत किया।अभियान के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज 67 प्रकरणों में 207 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संवेदनशीलता, कर्तव्यनिष्ठा और professionalism के साथ कार्य करते हुए गुम बालक-बालिकाओं की सफल बहाली की।पुरस्कार विवरण:ऑपरेशन मुस्कान, अपराध नियंत्रण, तकनीकी कार्य एवं त्वरित विवेचना में उल्लेखनीय योगदान के लिए ₹1,00,500/- की पुरस्कार राशि वितरित की गई।

विभिन्न प्रकरणों में अनुशासन, अपराध नियंत्रण एवं समर्पित सेवा के लिए 11 पृथक आदेशों के माध्यम से 45 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अतिरिक्त ₹22,000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की गई।कुल पुरस्कार राशि: ₹1,22,500/-पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) ने समस्त पुरस्कृत अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि जिला कटनी पुलिस विशेष अभियानों में लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा कि गुम बच्चों की बहाली, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की यह संवेदनशील भूमिका आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और मजबूत कर रही है।

इस अवसर पर साइबर सेल, विभिन्न थानों एवं जिला पुलिस मुख्यालय के कर्मचारियों सहित कई अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed