कटनी।उत्तर प्रदेश से व्यापार करने कटनी क्षेत्र में आए व्यापारी की बीती रात सड़क़ हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस ने बताया कि अमदरा थाना क्षेत्र के खम्हरिया गांव के पास एनएच 30 में सडक़ हादसे में एक उत्तरप्रदेश औरैया जिले से आया था। यह अमदरा थाना क्षेत्र में रुके थे। यहीं से वह अपनी प्लॉस्टिक वस्तुओं का व्यापार क्षेत्र में करते थे। व्यापार के सिलसिले में ही यह बीती रात भोपाल जा रहे थे। इसी दौरान इनकी मोटर साइकिल के सामने मवेशी आ गया। इसमें उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आदराम नायक पिता सुधर सिंह (32) अपने साथियों के अलग-अलग मोटर साइकिलों में जा रहा था। इसी दौरान खम्हरिया गांव के पास उसकी मोटर साइकिल मवेशी से टकरा गई। इसके बाद उसे जिला अस्पताल में अस्पताल में भर्ती करवाया गया लेकिन यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके साथ सवार अरुण नायक की हालत भी गंभीर है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है, और प्रशासन इलाके में शांति बनाए रखने के प्रयास…
यह मुद्दा मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में कांग्रेस के प्रदर्शनों का केंद्र बना हुआ…
पूरे मध्य प्रदेश में पुलिस लाइनों में इसी तरह होली मिलन समारोह आयोजित किए गए,…
पुलिस ने चेतावनी दी है कि वाहन चोरी जैसे अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति…
प्रशासन की सतर्कता और लोगों के उत्साह ने मिलकर इसे एक यादगार महापर्व बना दिया।बुरा…
पुलिस जांच में पुष्टि हुई है कि रंजिश पिछले कुछ दिनों से चल रही थी,…
This website uses cookies.