कटनी में सड़क हादसा: बांधवगढ़ जा रहे 6 दोस्तों की कार पेड़ से टकराई, एक की मौत, पांच घायल
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधा मोड़ हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस कार चालक की लापरवाही के पहलू पर भी जांच कर रही है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधा मोड़ हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस कार चालक की लापरवाही के पहलू पर भी जांच कर रही है।

कटनी (मध्य प्रदेश)। कटनी जिले में रविवार को एक बार फिर सड़क दुर्घटना ने लोगों को झकझोर दिया। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने जा रहे छह युवकों की तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जोरदार टकरा गई।
हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवां के टोल नाके के पास हुई।
जानकारी के अनुसार, छह दोस्त रविवार का आनंद मनाने के लिए शिफ्ट कार से बांधवगढ़ जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार टोल नाका पार कर आगे बढ़ी, अंधेरे मोड़ पर कार अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई।
मृतक और घायलों के नाममृतक: आशीष सुहाने घायल: संभव सोनी, चैतन्य शर्मा, रत्नेश धुरिया, आदित्य लहरिया एवं वेद सोनीस्थानीय राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचित किया और सभी को कार से बाहर निकाला।
घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालत बिगड़ने पर दो घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो अन्य को जबलपुर रेफर कर दिया गया है। एक घायल का इलाज अभी जिला अस्पताल में चल रहा है।
परिजनों ने बतायाघायलों के परिजन राजा गर्ग ने बताया, “सभी छह दोस्त घूमने जा रहे थे। अंधे मोड़ पर अचानक गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकरा गई।
”बड़वारा पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और अंधा मोड़ हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस कार चालक की लापरवाही के पहलू पर भी जांच कर रही है।