कटनी सिटी.काम।शहडोल में एक तेंदुए की मौत हो गई है। तेंदुए की मौत करंट लगने से हुई है। यहां पर शिकार के लिए करंट लगाया गया था। मामले में वन विभाग जांच में जुटा है ताकि आरोपितोें पर कार्रवाई की जा सके।
शहडोल वन वृत के अंतर्गत घुनघुटी वन परिक्षेत्र में धौरई बीट का मामला है।
जानकारी लगते ही वन विभाग का अमला मौके पर पहुंच गया था और तेंदुए के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट की कार्रवाई की प्रक्रिया कराई।साथ ही मौत के कारणों की जांच में जुट गई।जानकारी के अनुसार वन्य प्राणियों के शिकार के लिए खुली जीआई तार में जंगल के अंदर कंरट फैलाया गया था,जिसकी जानकारी क्षेत्रीय वन कर्मियों को नहीं लगी और तेंदुए की झुलसकर मौत हो गई। जिस क्षेत्र में घटना हुई है वहां से बिजली के पोल जंगल के अंदर से गुजरे हैं और उन्हीं खंभो से प्रवाहित बिजली से कंरण फैलाकर जंगली जानवारों का शिकार किया जाता है।
वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार करंट से तेंदुए की मौत हुई है। गा है।दो दिन पहले घटना हुई थी,जिसमें बाध बालिका को खेत से उठाकर ले गया था और उसकी मौत हो गई थी।
मानवाधिकार आयोग ने जिले के जयसिंहनगर वन क्षेत्र में एक बाघ द्वारा नौ वर्षीय बच्ची की मौत के मामले में शहडोल के वन अधिकारी से भी स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग ने पीड़ित परिवार को दी जा रही मुआवजे की राशि और अन्य ग्रामीणों को इस तरह के हमलों से बचाने के लिए किए गए उपायों का ब्योरा मांगा है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.