कटनी सिटी.काम।जबलपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां के एक थाना क्षेत्र में एक दंपति बकरी के बच्चे की मौत पर रिपोर्ट दर्ज करवाने पहुंचे। उनके पड़ोसी के कुत्ते ने बकरी के बच्चे को घायल कर मौत के घाट उतार दिया था। मामले को पुलिस ने भी पुरी गंभीरता से लिया। जानकारी के अनुसार चरगंवा के भड़पुरा गांव में एक घर में घुसे कुत्ते ने बकरी के बच्चे (मेमना) पर हमला कर दिया। हमले में घायल मेमने की मौत हो गई। मेमने का पालन पोषण करने वाले दंपती उसका शव लेकर पुलिस थाना पहुंचे और एफआइआर दर्ज करने की मांग की। दंपती ने आरोप लगाया कि गांव में रहने वाले टक्कल बर्मन के पालतू कुत्ते के काटने से मेमने की मौत हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मेमने के शव काे वेटरनरी अस्पताल भेजकर पोस्टमार्टम कराया है। चरगंवा थाना से मिली जानकारी में बताया कि भड़पुरा निवासी छुट्टू रजक अपनी पत्नी बबिता के साथ पुलिस थाना पहुंचा था। बबिता की गोद में मेमने का शव था। दंपती ने आरोप लगाया कि गांव में रहने वाले टक्कल बर्मन के पालतू कुत्ते ने उनके घर में घुसकर मेमने पर हमला कर दिया। मेमने की गर्दन पर गहरे जख्म आए जिससे उसकी मौत हो गई। दंपती ने एफआइआर दर्ज करने की मांग की। जिसके बाद मेमने के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजा गया।
इधर, दंपती ने पुलिस को बताया कि मजदूरी कर वे अपना जीवन यापन करते हैं। घर में कुछ बकरियां पाल रखी हैं जो उनकी आजीविका का साधन है। कुत्ते के हमले में जान गंवाने वाले मेमने का जन्म करीब एक माह पूर्व हुआ था।
चरगवां थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी। टक्कल को भी पूछताछ के लिए तलब किया गया है। आसपास रहने वाले अन्य ग्रामीणों से चर्चा कर टक्कल के पास पालतू कुत्ते के संबंध में जानकारी ली जा रही है।
यह अभियान क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में…
खासकर बैंक अकाउंट, आधार, OTP या पैसे ट्रांसफर से संबंधित किसी भी अनुरोध पर सतर्क…
जल संरक्षण, प्लास्टिक मुक्त वातावरण और हरित विकास के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का…
यह पहल जिला प्रशासन द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और जनजागरूकता फैलाने की दिशा…
समय-सीमा में पूरा करने को कहाअधिकारियों ने निर्माण एजेंसी को काम निर्धारित समय-सीमा में पूरा…
पुलिस अधीक्षक श्री अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि कटनी पुलिस सड़क सुरक्षा, दुर्घटना पीड़ितों की…
This website uses cookies.