कटनी। स्लीमनाबाद थाना अंतर्गत हुए सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। यह हादसा स्लीमनाबाद बाईपास में हुआ। उन्हें अज्ञात वाहन वाहन ने टक्कर मार दी।ये दोनों मोटर साइकिल से अपने घर जा थे।घटना की जानकारी लगते ही पुलिस ने दोनों भाइयों के शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार चंद्रशेखर बरकडे पिता जलेद सिंह 23 तथा विपिन चंद्र पिता जलेद सिंह 28 वर्ष पोस्ट ऑफिस सतना में काम करते थे। दोनों भाई बाइक क्रमांक Mp 20 Z J 6219 से सतना से अपने गांव हरदुई कला कुंडम जा रहे थे। इसी दौरान स्लीमनाबाद हाइवे पर किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने के कारण दोनों भाई असमय ही मौत का शिकार हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी।
लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…
पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।
कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…
कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी की कोई भी सूचना…
अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर…
This website uses cookies.