कटनी। शहर के गांधीगंज के पास रिहायसी क्षेत्र में स्थित एक गेमजोन में आग लगने से हडक़ंप मच गया। जिस स्थान पर आग लगी थी। यह शहर का व्यस्तम इलाका है। इमारत से गेम जोन में आग लगी थी वहां स्थानीय लोगों ने धुंआ उठते देखा इसके बाद मामले की फायरवाहन शाखा को दी गई। इसके बाद दो छोटे फायर वाहन भेजे गए। इससे आग पर काबू पाया गया। इस इमारत ऊपर के कमरे में परिवार रहता है। वहीं नीचे के फ्लोर में गेम जोन संचालित किया जा रहा था। आग लगने की जानकारी तब हुई जब स्थानीय नागरिकों को निकलते धुएं के गुब्बारे से पता चला। इसके बाद ऊपर रह रहें लोगों को सुरक्षित नीचे उतरा गया। गेम जोन के मिस्ट्री रूम में आग लगने की ये घटना हुई। इस दौरान तेज लपटें उठीं। इस आग से कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों के मुताबिक इस इमारत के अंदर गेम जोन है। इस गेम जोन के ही कमरे में आग भडक़ी।
लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…
पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।
कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…
कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी की कोई भी सूचना…
अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर…
This website uses cookies.