कटनी। बाकल थाना अंतर्गत एक परिवार के तीन सदस्य हादसे का शिकार हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहोरीबंद भेजा गया। यहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है।
बाकल थाना अंतर्गत पटोरी तिराहा रतनपुरा मोड़ के सोमवार सुबह करीब आठ बजे एक कार हादसे का शिकार हो गई। कार कुंडलपुर से बहोरीबंदकी ओर जा रही थी। इसमें एक जैन परिवार हादसे का शिकार हो गया। उन्हें बहोरीबंद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जबलपुर रेफर किया गया है। हादसे की वजह कार का टायर फूटना है। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में माधुरी जैन पति आशीष जैन(43), संस्कार जैन पिता आशीष जैन (21), खुशी जैन पिता आशीष जैन(20) सभी निवासी बनगांव थाना हटा जिला दमोह हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद बाकल थाना प्रभारी किशोर द्विवेदी सहित स्टाफ ने पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य बहोरीबंद के लिए रेफर किया गया। यहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर जबलपुर रेफर किया गया।
लोग खुलकर कह रहे हैं — नगर निगम में घूसखोरी और साठगाँठ अब चरम पर…
पुलिस एंबुलेंस चालक की लापरवाही के पहलू की जांच कर रही है।
कटनी पुलिस की अपील:किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस…
कोतवाली पुलिस का यह अभियान चोरी की घटनाओं को रोकने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई…
पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि नशा तस्करी की कोई भी सूचना…
अदालत ने बालिका की मासूमियत के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को उचित सजा देकर…
This website uses cookies.