Categories: katni city news

Katni News: हादसे में खो दिया विजयराघवगढ़ ने अपने हरदुआ कला का लाल

सैनिक की याद करके रो रहे लोग,गांव में पसरा मातम



कटनी। विजयराघवगढ़ के हरदुआ कला के लाल की हादसे में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा है।  
यह हादसा ॉसिक्किम के पाकयोंग जिले में गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे हुआ। इस सडक़ हादसे में सेना के चार जवानों की मौत हो गई। सेना की गाड़ी गहरी खाई में गिर गई है। इसमें विजयराघवगढ़ के हरदुआ कला का रहने वाले प्रदीप पटेल पिता बैसाखू लाल पटेल की भी मौत हुई है। हादसा पश्चिम बंगाल के पैंडोंक से सिक्किम के जुलूक जाते समय हुआ।

मां के रो रोकर बुरे हाल


हादसे में मृत सैनिक अपने घर का इकलौता चिराग है। रो-रोकर मां के बुरे हाल हैं। अभी एक महीने पहले छुट्टी में गांव आया था। गांव में इस बात की सूचना पहुंची। हडक़ंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण सैनिक के घर में एकत्रित हो गए।

admin

Recent Posts

कटनी में सड़क हादसा: डिप्टी कलेक्टर की बुलेरो ने अधिवक्ता की बाइक को मारी टक्कर, दो घायल

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों तथा लापरवाही…

15 hours ago

आदिशक्ति जगतजननी मां दुर्गा की शक्ति उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि कल से, मंदिरों में तैयारी शुरू

कटनीवासी और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालु इस पावन अवसर पर मां दुर्गा की कृपा…

17 hours ago

कटनी नगर निगम में सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई: उप-स्वच्छता पर्यवेक्षक श्री रतन परिहार निलंबित

निगम प्रशासन आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण में कटनी को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध…

17 hours ago

This website uses cookies.