Categories: katni city news

Katni crime news: नर्सरी में संदिग्ध अवस्था में मिला चौकीदार का शव

कटनी। वन विभाग की नर्सरी में चौकीदार का संदिग्ध अवस्थआ में शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मर्ग प्रकरण दर्ज करते हुए मामले को जांच में लिया है।
 एनकेजे थाना पुलिस ने बताया कि  वन विभाग की सरसवाही नर्सरी में सोमवार सुबह सात बजे चौकीदार का शव मिलने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि  45 वर्षीय अजय पिता स्वर्गीय राम शंकर त्रिपाठी निवासी सरसवाही वन विभाग की सरसवाही नर्सरी में चौकीदारी का काम करता था। वह रात में नर्सरी में चौकीदारी कर रहा था। आज सुबह उसका शव नर्सरी के पंप हाउस में पाया गया। उसका शव अर्धनग्न हालत में मिला। उसके पैर में करेंट लगाकर जलाने के निशान भी मौजूद हैं, इसके साथ ही पीठ में भी लंबे लंबे निशान हैं। अजय के बाकी कपड़े दूर एक बाल्टी में रखे हुए हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों ने चौकीदार की हत्या कर पंप हाउस में लाश फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मौत कैसे हुए इस बात की पुष्टि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।


वन विभाग अधिकारियों के देरी से पहुंचने पर भडक़े परिजन व ग्रामीण

वहीं इस घटना के बाद वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों के देरी से पहुंचने से परिजन व ग्रामीण भडक़ गए। यहां पर वन परिक्षेत्र अधिकारी पवन राय जब करीब साढ़े बारह बजे घटना स्थल पर पहुंचे तो स्थानीय लोग भडक़ गए। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि वन विभाग से जुड़ा कोई भी व्यक्ति घटना स्थल पर नहीं पहुंचने का आरोप लगाया। वहीं वन विभाग के अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया कि पीडि़त की हर संभव मदद की जाएगी।

admin

Recent Posts

*कटनी: जिला पंचायत CEO हरसिमरनप्रीत कौर का निर्देश – “किसानों को खाद-बीज की दिक्कत नहीं होनी चाहिए”*

*बैठक में ये रहे मौजूद* बैठक में आत्मा, पशु चिकित्सा, उद्यान, सहकारिता, मत्स्य, विपणन, MP…

3 hours ago

*कटनी: बड़वारा जनकल्याण शिविर में 184 आवेदनों का मौके पर निराकरण, विधायक ने बांटे हितलाभ*

उद्देश्य है - योजनाओं का लाभ सीधे जनता तक पहुंचे और समस्याएं गांव में ही…

3 hours ago

कटनी: ASP कमल मौर्य ने संभाला पदभार, SP अभिनय विश्वकर्मा से लिया जिले की कानून-व्यवस्था संबंधी मार्गदर्शन

ASP मौर्य के आने से जिले में पुलिस प्रशासन को नई मजबूती मिलने की उम्मीद…

3 hours ago

जिला प्रशासन ने बाढ़ की तैयारी को लेकर की उच्च स्तरीय बैठक

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम के साथ-साथ सभी एसडीएम एवं विकासखंड स्तर पर कुशल तैराकों की…

3 hours ago

लालपुर में किसान का शव महुआ के पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

उन्होंने पुलिस की देरी वाले आरोप पर कहा कि इस लापरवाही की विभागीय जांच कराई…

3 hours ago

*कटनी: NKJ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, लूट की वारदात के 24 घंटे में 3 दोस्त गिरफ्तार, बाइक-मोबाइल बरामद*

तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला…

4 hours ago

This website uses cookies.