4 महीने पुरानी चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा, आरोपी गिरफ्तारकटनी (24 जून 2026) — थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने चार महीने पहले चोरी हुई मोटरसाइकिल को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। आरोपी ने चोरी के बाद बाइक को अपने गांव के पास पानी भरी खदान में फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बरामद कर लिया।घटना का विवरणदिनांक 22 अप्रैल 2026 को फरियादी आनंद सिंह चौधरी (पुत्र संतोष चौधरी, निवासी ग्राम बिछुआ, थाना स्लीमनाबाद) ग्राम तेवरी लखनवाड़ा मोड़ पर किराना सामान लेने गया था। सुबह करीब 9 बजे उसने अपनी पिताजी की मोटरसाइकिल (क्रमांक MP 21 MP 3911) दुकान के पास साइड में खड़ी की। 15-20 मिनट बाद जब वह लौटा तो मोटरसाइकिल गायब थी।
फरियादी ने तुरंत थाना स्लीमनाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 241/2026, धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत ₹20,000 बताई गई थी।पुलिस की सराहनीय कार्रवाईपुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य के कुशल निर्देशन तथा एसडीओपी स्लीमनाबाद श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने मामले की गहन विवेचना की।दौरान विवेचना में आरोपी तेजभान माना उर्फ भुरा कुचबंदिया (निवासी गोसलपुर, जिला जबलपुर) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार किया और बताया कि उसने मोटरसाइकिल को ग्राम केवलारी खेरमाई खदान के पानी में फेंक दिया था।आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने खदान से मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 MP 3911 को बरामद कर जप्त कर लिया। आरोपी को माननीय न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया।सराहनीय भूमिकाथाना प्रभारी सुदेश कुमार के नेतृत्व में उपनिरीक्षक काशीराम झारिया, प्रधान आरक्षक प्रेम शंकर पटेल (509), लखन पटेल (444), दीपक यादव (41), विशाल शिवहरे (339), रजनीश टेकाम (399), साइबर सेल के आरक्षक अजय साकेत एवं
अमित श्रीपाल की टीम ने उल्लेखनीय कार्य किया।
यह कार्यक्रम शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को साइबर दुनिया की चुनौतियों…
सख्त लेकिन संवेदनशील’ पुलिसिंग का बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरी है।
अब इस जनहित याचिका की अगली सुनवाई केंद्र सरकार के जवाब के बाद होगी।
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को मुख्य कारण माना जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही इसकी जांच रिपोर्ट आने की उम्मीद है।
यह कार्यक्रम जिले में साइबर जागरूकता फैलाने और युवा पीढ़ी को डिजिटल खतरों से बचाने…
This website uses cookies.